Thursday, February 10, 2011

10 Feb 2011 Daily Truthwaynews

सुखबीर सिंह बादल 17 फरवरी को बठिंडा में
28 करोड़ के प्रोजेक्‍टों का शिलान्यास रखेंगे व विशाल जन रैली को संबोधन करेंगे : सरूप सिंगला

बठिंडा। उपमुख्‍य मंत्री सुखबीर सिंह बादल पंजाब 17 फरवरी को बठिंडा शहर में लगभग 28 करोड़ रुपए की लागत से 3 विकास प्रोजेक्‍टों का शिलान्यास रखेंगे और इस दिन शिअद और भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा हलका बठिंडा की एक विशाल जन रैली को संबोधन करेंगे यह जानकारी शिअद हलका इंचार्ज उपाध्यक्ष सरूप चंद सिंगला ने दी उन्होंने बताया कि उप मुख्‍य मंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल द्वारा क्स्त्र फरवरी को बठिंडा में बरनाला बाईपास सडक़ पर अर्बन अस्टेट फेस 4 और 5 के लिए नवनिर्मित किए जाने वाली लगभग क्स्त्र करोड़ रुपए की सडक़ के निर्माण का शिलान्यास रखा जाएगा और उन्होंने कहा कि बठिंडा स्थित खेल स्टेडियम लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम के नवीनीकरण का शिलान्यास रखा जाएगा और इंडस्ट्रीयल ऐरिया डबवाली रोड में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों के नवीनीकरण का शिलान्यास भी रखा जाएगा और 17 फरवरी को बठिंडा शहर में एक विशाल जन  रैली भी होगी जिस को उपमुख्‍य मंत्री स.सुखबीर सिंह बादल, पारलीमेंट सदस्य बीबा हर सिमरत कौर बादल संबोधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्‍य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्‍य मंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल और पारलीमेंट सदस्य बीबा हर सिमरत कौर द्वारा बठिंडा को विकास पक्षीय अग्रणी जिला बनाने का ऐलान किया गया था उस तहत बठिंडा में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं और कुछ प्रोजेक्‍ट मुकम्‍मल करने उपरान्त शुरू भी कर दिए गए हैं उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम के बनने से खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाओं भरपूर स्टेडियम उपलब्‍ध हो जाएगा जिस की शहरवासियों और खेल प्रेमियों द्वारा गत लंबे समय से मांग की जा रही थी और उन्होंने शहरवासियों को अपील की है कि वे जनतक रैली में पहुंचे।

संस्था द्वारा 7  पक्षियों को बचाया
बठिंडा । बसंत पंचमी पर यहां हजारों लोग पतंगबाजी कर आनंद ले रहे थे वहीं पीपल फॉर एनीमल सोसायटी के सदस्यों द्वारा घातक डोरों में उल्झे हुए स्त्र पक्षियों को बचाया गया। 4 पक्षियों को तो मौके पर ही कैंची की सहायता से डारों को काट कर अजाद किया गया बाकी 3 पक्षियों को अपने कक्ष में रखकर ईलाज शुरू कर दिया गया है क्‍योंकि इन घातक डोरों से इन पक्षियों के पंख व पैर बुरी तरह घायल हो चुके थे इन्हें भी ईलाज के बाद जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। वहीं, शाम को नई बस्ती गली नंबर 3 में एक बाज जो कि पेड़ पर 50 फीट की उंचाई पर फंस चुका था तड़प-पड़प कर अपनी जान की सलामती चाहता था पर संस्था द्वारा इतनी ऊपर चढ़ पाना नामुमकिन साबित हो रहा था परन्तु शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था एक बाहरी व्यक्ति आया और उस पेड़ पर चढ़ गया और उस बाज को नीचे उतारा गया। संस्था द्वारा उस पर लिपटी डोर को तुरंत काटा गया और अपने कक्ष में रख कर ईलाज शुरू कर दिया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष गौरव गोयल ने कहा कि वर्ष में आने वाले इस बसंत पंचमी पर हजारों पक्षियों की बली इन डोरों की भेंट चढ़ जाती हैं। इस त्योहार के जाने के बाद भी पेड़ों में उलझी डोर पक्षियों के लिए घातक साबित हो जाती है। अब भी कई पक्षियों को इन डोरों के साथ लटका हुआ देखा जा सकता है जो कि अपनी जान गवा चुके हैं परन्तु अफसोस ! कुछ लोग इन्हें तड़पता देख तमाशबीन बन जाते हैं जोकि हमारे लिए शर्मनाक है। इस मौके पर सुमीत गुप्ता, अशोक चौधरी, राजन, विकास वर्मा, मोहित, बलदेव आदि मौजूद थे।

गुरूनानक सर कोठी को नहीं उजडऩे दिया जाएगा : दल
तीसरी ताकत बनकर उभरेगा दलित क्रांति दल : धोलीपाल

कुञ्लवंत हैप्पी/हर्ष शर्मा, बठिंडा। अगर शिअद भाजपा गठबंधन सरकार ने गिद्धड़बाहा के समीप स्थित गांव कघां गुरू नानकसर कोठी को उजाडऩे की कोशिश की तो दलित क्रांति दल की ओर से सडक़ों पर उतर कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। यह घोषणा आज स्थानीय निजी रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दलित क्रांति दल राष्ट्रीय मुख्‍य महासचिव दलीप सिंह मारवाल ने अपने संबोधन में की। श्री मारवाह ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 63 साल बीत जाने के बाद भी इस देश व प्रदेश पंजाब के दबे कुचले समाज को जिन्दगी के किसी भी क्षेत्र में न्याय नहीं मिला, जिसका ताजा उदाहरण है गुरू नानक सर बस्ती। इसके अतिरिक्‍त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजस धोलीपाल ने कहा कि महात्मा ज्योति, फूले, संत गुरू रविदास जी महाराज व दलित समाज के अन्य युगपुरुषों के दिखाए हुए मार्गों पर चलते हुए दलित क्रांति दल दलित समाज को अपने साथ जोड़ते हुए आगामी विधान सभा चुनावों के दौरान 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एवं पंजाब में तीसरी ताकत बनकर उभरेगा। इस मौकेञ् पर रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि बहुत जल्द उनके दल केञ् साथ कई धार्मिक व सामाजिक संगठन जुडऩे वाले हैं, जो दल की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि दल का पहला मकसद दलित समाज के साथ हो रहे शोषण को रोकना है एवं उनकेञ् हकों की रक्षा करना। इसके लिए दल किसी भी स्तर पर जाकर संघर्ष कर सकता है। इस मौके पर कुलविंदर सिंह काला प्रदेशाध्यक्ष पंजाब, पृथीराज चौहान उप प्रदेशाध्यक्ष पंजाब, बठिंडा जिला प्रधान सादिक खान, पृथीराज पुटीर, विलसन इंडिया समेत दल के अन्य नेता उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ किया लोगों को जागरूक

बठिंडा। बठिंडा विकास मंच, सुरक्षा हेल्पर व योग सेवा समिति की ओर से संयुक्‍त तौर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूञ्क करने के लिए चलाए अभियान के तहत 'हिन्दुस्तानी भ्रष्टाचार के खिलाफ' जागरूकता रैली का आयोजन गत शाम पांच बजे स्थानीय फायर ब्रिगेड चौंक में किया गया। ज्ञात रहे कि उत्‍त संस्थाओं की ओर से 3 फरवरी 2011 को भी इस तरह की जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। इस बाबत जानकारी देते हुए मंच के प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि भ्रष्टाचार का राक्षस देश में निरंतर पैर पसार रहा है, जो आने वाले समय में भयानक परिस्थितियां पैदा कर देगा। सुरक्षा हेल्पर के चेयरमैन शाम कुमार शर्मा ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार किस सीमा तक फैला चुका है, इसका अंदाजा कुछ  दिन पूर्व देश के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा दिए गए एक बयान से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार के कारण अब उनको शर्म आने लगी है एवं देश की छवि राष्ट्रीय स्तर पर बिगड़ रही है। योग सेवा समिति के प्रधान राधे श्याम बांसल ने जानकारी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर अगर अंकुश लगाना है तो जन जन को आवाज बुलंद करनी होगी, तभी जाकर देश में से भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को लामबंद करने का एक प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस रैली का हिस्सा बने एवं अपने देश को भ्रष्टाचार की जंजीरों से मुफ़त करें। इस मौके पर प्रोफैसर एनकेञ् गोसाई, योग सेवा समिति के चेयरमैन विनोद गुप्ता, परमजीत सिंह, राजेश गलहोत्रा, एसएम शर्मा, नरेश कलावटिया, राजा राम बांसल, रमनीक वालिया, विजय कुमार पूर्व पार्षद, संजीव सोनी, अश्वनी काका, गौरव गोयल, मंगल सेन, इंजीनियर डीके गर्ग आदि उपस्थित थे।

स्वामी विवेकानंद गर्ल्स कॉलेज नए परिसर में शिफट
बठिंडा। स्थानीय पॉवर हाऊस रोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद गर्ल्स कॉलेज नए परिसर मॉडल टाऊन ड्डेञ्ज थ्री में शिफ़ट हो गया। इस मौके पर रखे उद्घाटन समारोह में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमण, सरकारी राजिंदरा कॉलेज के प्रिंसिपल सुखचैन राय गर्ग व पूर्व मंत्री चिरंजी लाल गर्ग उपस्थित हुए, जिन्होंने ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्‍भ किया। कॉलेज की प्रिंसिपल राज गुप्ता ने आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट करते हुए कॉलेज की उपलबधियों पर प्रकाश डाला एवं आगे भी इस तरह शिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ने का विश्र्वास दिलाया। उन्होंने कॉलेज की उपलब्‍धियों का श्रेय कॉलेज के मेहनतकश स्टाफ व होनहार छात्रों को दिया। इस मौके पर मुख्‍यातिथियों ने अपने संबोधन में कॉलेज के द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कायोर् की सराहना की एवं कॉलेज को हर संभव सहायता देने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

रैली में बठिंडा से जाएंगे दस हजार वर्कर : अशोक कुमार
बठिंडा। स्थानीय विधायक हरमंदर सिंह जस्सी की अध्यक्षता में बठिंडा हलके से करीब दस हजार के करीब कांग्रेसी वर्क रामपुराफुल में होने वाले रैली में शिरकत करेंगे। यह जिला कांग्रेस कमेटी शहरी बठिंडा के प्रधान अशोक कुमार ने जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति में किया। श्री कुमार ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस संबंधी शहर को दो हिस्सों में ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी नम्‍बर 1 सुरेश कुमार के नेतृत्व व ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी नम्‍बर 2 के प्रधान मोहन लाल झूब्बा तन मन से अपनी टीमों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की होगी, जिसका नेतृत्व कैप्‍टन अमरिंदर सिंह करेंगे एवं बठिंडा सीट से हरमंदर सिंह तीस हजार वोटों के फर्क से जीतेंगे। इस मौकेञ् पर दूली चंद, हिम्‍मत बेदी, रतन राही, गुरप्रीत धालीवाल, नंद लाल सिंगला, अशोक भोला, महिंदर कौर रानी, ओम प्रकाश सेन, सीता सेन, डॉक्‍टर मुकेश, शाम लाल जैन, निरंजन सिंह भोला, गिरीश जिंदल, सतीश बांसल आदि नेता मौजूद थे।

कांशी राम डोगरा बने तीसरी बार अध्यक्ष
बठिंडा। लायन्स क्‍लब बठिंडा राघव की मीटिंग लायन पंकज अरोड़ा एडवोकेञ्ट फाउंडर चेयरमैन की अध्यक्षता में पॉवर हाऊस रोड़ पर उनके दफतर पर हुई, जिसमें क्‍लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सबसे पहले क्‍लब के सचिव लॉयन महेश मित्‍तल द्वारा किए गए कार्यों का विवरण सभी सदस्यों के सामने रखा गया एवं अगले साल 2011-12 के लिए नए प्रधान की नियुक्‍ति के लिए वोटिंग के लिए कहा, लेकिन लायन पंकज अरोड़ा एडवोकेट व सभी सदस्यों ने एकता दिखाते हुए मौजूदा प्रधान लायन कांशी राम डोगरा को उनके अच्छे स्वभाव व अच्छे कार्यों को देखते हुए लगातार तीसरी बार क्‍लब का प्रधान बिना वोटिंग नियुक्‍त किया। इस मौके पर लॉयन कांशी राम डोगरा ने लॉयन केके महेश्वरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। यह जानकारी क्‍लब के पीआरओ लॉयन राजिंदर सिंह जिंदु ने जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति के मार्फत दी।

No comments:

Post a Comment