Monday, February 21, 2011

21 feb 2011 newspaper daily truthway

ट्रस्ट सदस्य बने संधू, श्रीमति अग्रोहिया व श्रीमति जिंदल
बठिंडा। पंजाब सरकार द्वारा नगर सुधार ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें पार्षद निर्मल सिंह संधू, पार्षद मनदीप अग्रोहिया व पार्षद शांति जिंदल का नाम शामिल है। इसके साथ ट्रस्ट सदस्यों की संख्‍या दो से बढ़कर पांच होगी, जबकि दो और सदस्यों की नियुक्‍ति होनी बाकी है। इस मौके अपनी खुशी का इजहार करते हुए पार्षद निर्मल सिंह संधू ने कहा कि वह अपनी जिम्‍मेदारी को पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगे एवं बठिंडा के विकास के लिए जितनी संभव हो सकी, उतनी कोशिश करेंगे। इतना ही नहीं, उधर श्री संधू की नियुक्‍ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई एवं उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए लड्डू मिठाई आदि बांटी। इसके अलावा श्रीमति अग्रोहिया व श्रीमति जिंदल ने भी अपनी नियुक्‍त पर हर्ष प्रकट किया है एवं अपने जिम्‍मेदारी को पूरी तनदेही से निभाने की वचनबद्धता को दोहराया। इस बाबत नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक भारती का कहना है कि सदस्यों की नई नियुक्तियां होना ट्रस्ट के लिए अच्छी बात है। इससे ट्रस्ट के चल रहे कार्यों को बल मिलेगा।

इंडियन पब्‍लिक स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव
बठिंडा : कोई विद्यार्थी मंच पर आता है तो तालियों के  साथ उसका हौसला बढ़ाएं, यही थपथपी उसे आगे  बढऩे में सहायक  रहेगी। अकेञ्ले चुनिंदा विद्यार्थी पर ही परमारमेंस का जिम्‍मा न डालें बल्कि अगर खुद में  प्रतिभा है तो उसे खुलकर दिखाएं, झिझकें  कदापि नहीं। प्रोत्साहित करने वाला यह संबोधन समाजसेवी  बलवंत ढल्ला ने रविवार को इंडियन पब्‍लिक  स्कूल के  वार्षिकोत्सव के  दौरान दिया। विशिष्ट अतिथि संजय  चौहान, रमेश मेहता, डॉ़ संजीव गौड़, इंद्रमोहन शर्मा, गुरबचन दास गुप्ता, शमशेर सिंह आजाद, अरविंद मेहता  आदि ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। परंपरा के अनुरूप अतिथि सत्कार में स्वागत  गान और शबद गान से प्रभु सिमरन के साथ ही विद्यार्थियों ने लगभग 15 दिनों की मेहनत का शानदार जलवा  दिखाया। आजा नच्च लै से विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस से पूरा पंडाल थिरकाया, वहीं ए मेरे वतन के लोगो और  सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी ग्रुप सांग से देशभक्ति का जज्बा दिखाया, खेडन दे दिन चार के जरिए कन्या बचाने  का संदेश दिया। फांसी कोरियोग्राफी के जरिए शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का देशप्रेम प्रदर्शित  किया। फैंसी ड्रैस मुकाबले में विद्यार्थी विभिन्न नामवर शख्‍सियतों की वेशभूषा में आए, वहीं लोकनृत्य गिद्धा  पर बोली-टप्पों से सभी को नाचने पर मजबूर किया। प्रिंसिपल आरके  नंदा ने मेहमानों का अभिनंदन कर स्कू ञ्ल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में विगत दिनों करवाई खेलकूद प्रतियोगिता के  विजेताओं एवं शिक्षा में विशिष्ट उपलब्‍धि प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्‍मानित किया। मंच का बेहतरीन  संचालन सीमा नंदा ने किया।

सूर्य ही जीवन का आधार : सूर्येन्दु पुरी
बठिंडा। इस धरती पर जीवन का फूल खिलाने का श्रेय भगवान सूर्य को ही जाता है। धरती पर हवा, पानी,  भोजन और अन्य सभी वस्तुओं हमें सूर्य की कृपा से ही प्राप्त होती हैं। इससे यह सृष्टि विकास पथ पर आगे  बढ़ती है। इस प्रकार सूर्य ही हमारे जीवन का आधार है। ये बातें योग शिक्षक स्वामी सूर्येन्दु पुरी जी ने शनिवार  को पुलिस लाइंस ग्राउंड में आयोजित सूरज साधना कैंप के दूसरे दिन मौजूद साधकों को सूर्य योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्‍यास करवाते हुए कहीं। स्वामी पुरी जी ने कहा कि प्रत्येक धर्म, सभ्‍यता और समाज में सूर्य को विशेष स्थान दिया गया है। आधुनिक  युग के वैज्ञानिक और डाक्‍टर भी सूर्य के महत्व को स्वीकारने लगे हैं। हजारों वर्ष पहले साधु संत और ऋषि मुनि सूर्य साधना की शक्ति से भूख, प्यास, रोग और मृत्यु  तक  को हर लेते थे। सिद्धामृत सूर्य क्रिया योग मस्तिष्क की विभिन्न ग्रंथियों को खोलकर विशेष रसायनों को  उत्पन्न करते हैं।

विश्व शांति के लिए दौड़े बठिंडा वासी
कुलदीप सिंगला व सकुंतला देवी ने मारी बाजी
बठिंडा। इनरव्हील क्‍लब द्वारा स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के जोनल ऑफिस के सहयोग से विश्र्वशांति का संदेश देने हेतु आयोजित मैराथन दौड़ में सीनियर सिटीजन्स ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हुए अपने विश्‍व प्रेम को उजागर किया। रविवार को खेल स्टेडियम से शुरू होने वाली मैराथन हेतु स्टेट बैंक ऑफ पटियाला डीजीएम राजेश गुप्ता व एजीएम एनके बत्रा और एसडीएम केपीएस माही ने बतौर मुख्‍यातिथि मैराथन को हरी झंडी देकर रवाना किया, जो रोजगार्डन चौक से होकर पुनः खेल स्टेडियम में संपन्न हुर्इ। मैराथन में कुलदीप सिंगला ने अपने वर्ग 45-60 में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि वरिष्ठ नागरिक वर्ग में 72 वर्षीय संकुतला देवी ने सब को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस दौड़ में दृष्टिहीन राजिंद्र मोंगा ने भी उत्साहपूर्ण भाग लिया एवं दृष्टिहीनों को ऐसे समारोह में भाग लेने की अपील की। मैराथन प्रबंधक सुरिंद्र मोंगा ने बताया कि दोनों वर्गों में पहले 11-11 स्थानों पर रहने वाले प्रतियोगियों को मैडल, उपहार व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्‍मानित किया गया। मैराथन के आयोजन में क्‍लब अध्यक्षा राजी गर्ग, सचिव शैली मित्‍तल, कोषाध्यक्ष वीना मित्‍तल, सुनीता आहुजा, ऊषा बांसल, पूनम महेश्वरी, वर्षा सेठी, संतोष शर्मा, बठिंडा विकास मंच के अध्यक्ष राकेश नरूला,  सुरक्षा हैल्पर के चेयरमैन  शाम कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंगला, योग सेवा समिति के अध्यक्ष राधे श्याम बांसल आदि पूर्ण सहयोग दिया।

शिअद ने संधु की नियुक्‍ति हेतु मुख्‍यमंत्री का आभार जताया
बठिंडा। पंजाब सरकार की ओर से निर्मल सिंह संधू पार्षद को नगर सुधार ट्रस्ट बठिंडा का सदस्य नियुक्‍त करने पर अकाली नेता व शहर वासियों की ओर से मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, जिला प्रधान सिकंञ्दर सिंह मलूका, शिअद हलका इंचार्ज शहरी सरूञ्प चंद सिंगला का आभार जताया। श्री सिंगला की अगुवाई में अकाली नेताओं ने नवनियुक्‍त नगर सुधार ट्रस्ट के सदस्य निर्मल सिंह संधू को बधाई दी। इस मौके पर श्री सिंगला ने कहा कि बठिंडा विकास की डगर पर अग्रसर हो रहा है एवं यहां पर विकास कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं, जो कि बठिंडा का नकशा बदल कर रख देंगे। इस मौकेञ् पर उनके साथ बलजीत सिंह बीड़ बहमण, दलजीत सिंह बराड़, सुखदेव सिंह बाहिया, दविंदर कौर, मास्टर हरमंदर सिंह सिद्धू, भुपिंद्र सिंह भुल्लर, डॉक्‍टर ओम प्रकाश शर्मा, गुरप्रीत सिंह बेदी, राकेश कुमार सिंगला, चमकौर सिंह मान, बलजीत सिंह सरां, रजिंद्र मान, हरजीत सिंह, रजिंद्र कुमार गुड्डू, रजिंद्र सिंह संधू, राजकुमार गार्गा, मनदीप कौर, राजवंश कौर, मनजीत सिंह, राजन गर्ग, परविंदर कौर, दर्शन कुमार दर्शी, महिंद्र कौर, टेक सिंह खालसा, रजिंद्र कौर बराड़, राजविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, सुरेंद्रपाल चोटियां, गुरदेव सिंह कोटफत्‍ता, प्रेम गर्ग, मक्‍खन सिंह, खेम सिंह मक्कड, दरबारा सिंह, सकुंतला देवी, संतोष महंत, इकबाल सिंह मिठड़ी, जसविंदर सिंह भारी, जतिंद्र सिंह तग्गड़, जितेंद्र बब्‍बी, नवीन कुमार, मलकीत सिंह सिद्धू, सुभाष कुमार आदि ने श्री संधू को बधाई दी।

निगम कर्मी 7 को जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

नरेश कलावटिया, बठिंडा। स्थानीय नगर निगम परिसर में निगम कर्मचारियों की एक अहम मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें आगामी माह शुरूञ् होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल संबंधी रूञ्परेखा तैयार की गई। इस बाबत जानकारी देते हुए यूनियन प्रवक्‍ता ने बताया कि 7 मार्च से अनिश्चितकालीन समय के लिए कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्‍य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्के करवाना, ठेकेदारी सिस्टम के तहत भर्ती किए कलेरीक्‍ल स्टाफ को पक्के करवाना, वेट की राशि दुगुनी करना आदि शामिल है। इस मौके पर कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी ओर से पुरजोर कोशिश करने की बात कही। इस मौके पर संयोजक कुलदीप कुमार, प्रेस सचिव गुरप्रीत वालिया, प्रकाश चंद, वीरभान, रामचरण, स्वर्ण सिंह, बलदेव मानसा, रूञ्प चंद मानसा व गोरा लाल आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को स्वीकृत‍ि नहीं मिलती तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा एवं इससे होने वाले नुकसान के लिए सरकार जिम्‍मेदार होगी।

No comments:

Post a Comment