Saturday, April 30, 2011

20-04-2011 News Bathinda

25 प्रतिशत गरीबों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिल किया जाएगा- सेवा सिंह सेखवां
बठिंडा। स्थानीय जीत पैलेस में भारतीय अल्पसंख्यक के जिला प्रधान हरविंदर सिंह खालसा व शिअद के हलका इंचार्ज सरूप चंद सिंगला के प्रयासों से एक विशेष् समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्‍य के शिक्षा मंत्री व भारतीय अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय प्रधान सेवा सिंह सेखवा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमन, दर्शन सिंह कोटफत्‍टा, अकाली वर्कर उपसिथत थे। समारोह दौरान शिक्षा मंत्री ने 13 होनहार विद्यार्थियों व 12 अध्यापकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया। अपने संबोधन में स. सेवा सिंह सेखवा ने कहा कि 1947 से लेकर अब तक कोइ शिक्षा नीति नहीं थी। पंजाब सरकार ने नई नीति तैयार कर शिक्षा के स्तर पर बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में सीबीएसई का सिलेबस लागू किया। इस समय में राज्‍य भर में एक लाख 12 हजार अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षामंत्री ने कहा कि  प्राइवेट स्कूलों को भी अपने साथ मिलाया ताकि वह पंजाब स्कूल एजुकेशन स्कूल बोर्ड से मिलकर परीक्षाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि बडे़ अफसोस की बात है कि पहले 90 प्रतिशत पंजाबी आर्मी में जाते हैं लेकिन अब उनकी संख्या डेढ़ प्रतिशत रह गई। इस स्तर को ऊपर उठाने के लिए सरकार युवाओं में देश प्रेम का जज्‍बा पैदा करने के लिए प्रेरित कर रही ताकि फिर से उक्त स्तर को बढ़ाया ज सके। उन्‍होने कहा कि राइट टू एजुकेशन एट के तहत 25 प्रतिशत गरीबों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिल दिया जाएगा। उनका खर्च सरकार खुद उठाएगी। अंत में सरूप चंद सिंगला व हरविंदर सिंह खालसा ने शिक्षामंत्री सेवा सिंह सेखवा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शादी का झांसा देकर युवती को घर से भगायाबठिंडा। शादी का झांसा देकर युवती को घर से भगाने के मामले में थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धारा 363,366के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गोमती देवी निवासी रेलवे  कालोनी क्‍वार्टर नंबर 27 एफ ने बताया कि आरोपी युवक विक्की निवासी संतपुरा रोड उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने लडक़ी की मां के बयानों के आधार पर आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस कर्मी से हाथापाई व अपशद बोले, मामला दर्जबठिंडा। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी से हाथापाई करने व अपशद बोलने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे थाने में बंद कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस सिटी में तैनात जसविंदर कौर ने बताया कि 29 अप्रैल की सांय करीब 5:15 पीएम पर वह हवलदार जसविंदर सिंह व हवलदार अंग्रेज सिंह को साथ लेकर भट्टी रोड बरनाला बाइपास पर चैकिंग कर रहे थे तो एक मोटरसाइकल जिसको अमरिंदर सिंह चला रहा था, को रोकने उससे कागजात मांगे तो उसने कहा कि वह कागजात अपने पिता से मंगवा देता है। जब युवक का पिता हरदीप सिंह कागजात लेकर आया तो उक्त आरोपी ने हवलदार जसविंदर सिंह को पूछा कि चालान काटने वाले तुम कौन होते हो। जब जसविंदर सिंह चालान काटने लगा तो आरोपी ने धक्का मारा व अपशद बोले। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारार 153, 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Friday, April 29, 2011

29-04-2011 News Bathinda

लाल परी के नशे में  इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर आपस में भिडे़
देर रात्रि अजीत रोड पर स्थित एक पीजी में किया जमकर हंगामा
बठिंडा। जब गुरु ही गलत रास्तों में चलेंगे तो उनके शिष्यों से या उम्मीद ही लगाई जा सकती है। खुद को शिक्षा विष्यों के माहिर कहलवाने वाले सौ फीट रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के दो प्रोफैसरों ने शराब के नशे में जो हंगामा किया, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस तरह की हरकतें करने वाले बच्चों को या शिक्षा देंगे। घटना है बठिंडा के अजीत रोड़ की, जहां स्थित एक पीजी में सौ फीट रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के दो प्रोफेसर रहते हैं। हुआं यू कि वीरवार की रात्रि दोनों ने पहले जमकर लाल परी(शराब) का सेवन किया। नशे में पूरी तरह से टुन्ना हुए प्रोफैसरों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस झड़प में तबदील हो गई। देर रात्रि दोनों में हुई झड़प ने इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया, लोग गलियों में जमा हो गए। मौके पर जमा हुए लोग यही कह रहे थे कि एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाने वाले ये प्रोफेसर इस तरह की हरकतें करेगे तो इनके शिष्यों को इससे क्‍या शिक्षा मिलेगी? घटना के कुछ समय बाद पहुंची पुलिस एक प्रोफेसर को थाने ले गई। जहां देर रात मामले का समझौता हो गया। इस संबंध में जब संस्थान के इंचार्ज  से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले में असमर्था जताते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 
अवैध रूप से मोबाइल चिपों में गाने भरने वाला काबूबठिंडाः कैनाल कालोनी पुलिस ने मोबाइल चिपों में अवैध रूप से गीत भरने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कापी राइट एट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार निवासी लाल सिंह बस्ती आईएमआई कंपनी के गीत चिपों में भरकर आगे बेचता है, जो गैर कानूनी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जमानत पर रिहा कर दिया है।

दड़ा सट्टा लगाता एक काबू
बठिंडाः थर्मल पुलिस ने दड़ा सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1860 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजिंदर कुमार निवासी गणेशा बस्ती में दड़ा सट्टा लगाने का काम करता है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

203 किलो भुक्की सहित दो तस्कर काबू
बठिंडाः पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दो भुक्की तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 203 किलो भुक्की बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्‍ट के तहत मामला दर्ज लिया है। जानकारी के अनुसार थाना नहियांवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नहियांवाला के पास छापेमारी कर आरोपी बूटा सिंह निवासी गांव हररायपुर को काबू कर उसके पास से 28 किलो भुक्की बरामद की। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा दयालपुरा पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह को गांव मलूका से काबू कर उसके पास से 35-35 किलो भुक्की की 5 बोरियां बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सहारा द्वारा चलाई जाएगी सफाई मुहिम
मानवता की सेवा को समर्पित सहारा जनसेवा द्वारा बठिंडा शहर में १ मई से विशेष् मुहिम ''मेरा बठिंडा सबसे सुंदर'' चलाई जाएगी। सहारा जनसेवा के प्रवक्ता एमएम बहल ने बताया सहारा वर्करों द्वारा विशेष् सफाई मुहिम चलाई जायेगी। जिसमें सफाई मुहिम तथा वातावरण को साफ रखने के लिए पॉलीथिन न प्रयोग करने की सलाह दी जायेगी।


राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन जिला स्तरीय वर्कशॉप आयोजित
डॉ.इंदरदयाल गोयल सिविल सर्जन बठिंडा की प्रधानगी में राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन जिला स्तरीय वर्कशॉप स्थानीय सरकारी अस्पताल में की गई। उन्होंने अपने प्रधानगी भाष्ण दौरान संबोधन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण सेहत मिशन द्वारा दी जा रही सहूलियतों बहुत बड़े स्तर पर आम लोगों तक पहुंच रही है परंतु अभी और प्रयत्न करने की जरूरत है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले लाभ तथा उसकी सहूलियतों बारे भी बताया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेहत मिशन का मुख्य उद्देश्य मां तथा बच्चे की मौत दर को घटाना है जिसके लिए अभी औश्र प्रयत्न करने की जरूर है। श्रीमति गायत्री महाजन डीपीएम ने २४७ अस्पतालों बारे, डिलीवरी प्रबंधों बारे एफआरयू, सुरक्षित जनेपा योजना अधीन गैर-सरकारी अस्पतालों से भागीदारी बारे बताया। मनदीप सिंह कम्युनिटी मोबिलाईजर ने आशा वर्करों के काम तथा उनको सरकार द्वारा अलग-अलग समय-समय पर दिये जाने वाले मान भो के अलावा ग्रामीण सेहत सोसाईटियों बारे दी जा रही सहूलियतों बारे बताया। डॉ.मलकीत सिंह गिल जिला परिवार भलाई अफसर ने  परिवार भलाई बारे बोलते हुए कहा कि जो परिवार भलाई स्कीमों का सही उपयोग करते हैं उनके परिवारों में हमेशा खुशियां खिली रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाये कानूनों बारे भी बताया कि क्‍यों सरकार को भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्त कानून बनाने पड़े। उन्होंने माता की मौत दर को घटाने संबंधी कहा कि गर्भवती औरतें अपना जनेपा सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही करवायें क्‍योंकि वहां सुरक्षित जनेपा किया जाता है तथा आर्थिक सहायता भी की जाती है। डॉ.कुंदन केपाल जिला स्कूल हैल्थ अफसर ने टीबी की बीमारियों तथा उनकी रोकथाम संबंधी, टीबी की बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण, स्कूलों में सेहत सुविधाओं के बारे में बताया।


हादसों में घायल पांच लोगों को सहारा ने पहुंचाया अस्पतालबठिंडाः विभिन्ना सड़क हादसों में घायल पांच लोगों को सहारा जनसेवा ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवया। जानकारी के अनुसार स्थानीय आर्य समाज चौक पर एक साइकल सवार बुजुर्ग को एक मोटरसाइकल ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंचे संस्था के वर्करों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके अलावा बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित इंजीनियरिंग कालेज के पास ट्रैटर व मोटरसाइकल की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दोनों को सहारा जनसेवा ने अस्पताल में एडमिट करवाया। घायल कुलवंत सिंह व गुरचरण सिंह के तौर पर हुई। वहीं संस्था ने माल रोड पर डिवाइडर के साथ टकराकर घायल हुए मोटरसाइकल सवार व बठिंडा-डबवाली रोड पर संतुलन खोने के कारण गिरकर घायल हुए मोटरसाइकल सवार को अस्पताल पहुंचाया गया।

आदेश कम रेटों पर मुहैया करवाएगा इलाज- चेयरमैन
बठिंडाः आदेश अस्पताल बठिंडा के मालवा इलाके के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग व बीमारी से लड़ रहे(खास तौर पर कैंसर) वर्ग को स्पेशलिस्ट हैल्थ सेवाएं पहुंचाने के लिए एक बहुत अहम पालिसी बदलने का फैसला किया है। जिसमें आदेश अस्पताल में उपलध सेवाएं व माहिर डाक्‍टर आम जनता के लिए बढ़िया से बढ़िया उपचार कम रेट पर मुहैया करवाया जाएगा। इस पालिसी के तहत आदेश अस्पताल ने अस्पताल सेवाओं के खर्चे में भारी कटौती की है ताकि जो गरीब से गरीब तबके के लिए भी उपचार उनके दायरे में लाया जा सके। आदेश अस्पताल के सेहत सेवाओं के नए रेट पंजाब सरकार की ओर से प्रचलित रेटों के बराबर किए गए हैं। इसके अलावा गरीब मरीजों के लिए जो कि किसी किस्म का खर्च नहीं उठा सकते के लिए कुछ दायरे तक फ्री उपचार मुहैया करवाया जाएगा। लोक सेवक संसथाओं की सहायता से या उपलध न होने पर भी इस उपचार मुहैया करवाया जाएगा। आदेश अस्पताल की ओर से डाक्‍टरों की नियुति की मुहिम जारी है। जिसके तहत सुपर स्पेशलिस्ट से लेकर जूनियर रेजीडेंट डाक्‍टर भी शामिल हैं। यहां पर यह वर्णननीय है कि एक माहिर न्युरोसर्जन, यूरोलोजिस्ट व एक अन्य आर्थोंपैडिस सर्जन के बच्चों के माहिर डाक्‍टर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा लैबारटरी सेवाओं को और भी ऊंचे स्तर लाने के लिए पंजाब राज्‍य के स्तर पर स्पेशलिस्टों की भी नियुति की जा चुकी है। आदेश फाउडेंशन के चेयरमैन ने बताया कि यह सब कोशिशें आदेश अस्पताल की ओर से आम जनता को कम से कम खर्च पर सेहत सेवाएं प्रदान करने के मकसद से की जा रही हैं।
 
लाल कपडे़ में गोला नारियल व सवा रुपया बांधकर लाएं, मनोकामना होगी पूर्णबठिंडाः श्री बाला जी यात्रा संघ बठिंडा हर वर्ष् की तरह इस वर्ष् भी 7वां विशाल संकीर्तन महोत्सव करवाने जा रहा है। यह महोत्सव 30 अप्रैल की रात्रि 9 बजे से बाला जी की इच्छा तक  आयोजित किया जाएगा। भाना मल ट्रस्ट के प्रांगण में हो रहे धार्मिक समारोह में बाला जी को भजनों से रिझाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक नवीन शर्मा जयपुर और भावमय भजन गायक बाली शर्मा भजनों की गंगा प्रवाहित करेंगे। बाला जी का फूलों का दरबार देखने योग होगा। इस मौके पर बाला जी को खास तरह के लडडू का भोग लगाया जाएगा। बठिंडा और आसपास के शहरों से बाला जी के भक्तगण इस भव्य संकीर्तन में शामिल होंगे। संघ के प्रवक्ता ने बताया कि जो भी भक्तजन अपनी कोई खास तरह की मनोकामना पूर्ण करवाना चाहते  हैं वो लाल कपडे़ में गोला नारियल बांध साथ में सवा रुपया बांधकर जो भी संकीर्तन के दौरान बाला जी को समर्पित करेगे बाला जी हाथों-हाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करेगे।

Thursday, April 28, 2011

28-04-2011 News Bathinda

हादसों में तीन की मौत,एक मिली लाश
बठिंडा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुए विभिन्ना सड़क हादसों में एक तीन लोगों की मौत हो गई जब कि एक महिला की पानी की टंकी से लाश बरामद हुई। संबंधित पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बठिंडा-बाजाखाना रोड पर स्थित गांव जीदा के पास एक ट्रक ने एक कैंटर(छोटा हाथी) को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर के परखच्चे उड़ गए, इसमें सवार दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोनियाना वेलफेयर सोसाइटी व सहारा जनसेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे, बुरी तरह से फंसे मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में एक की शिनाख्त नंदू के तौर पर हुई है। थाना नहियांवाला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा बीड़ तालाब के पास एक स्कूटर सवार की सांड से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंचे संस्था के वर्करों ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान प्यारे लाल के तौर पर हुई। वहीं मौड़ मंडी के रेलवे स्टेशन पर स्थित पानी की टंकी में से एक महिला की लाश बरामद हुई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे संस्था के वर्करों ने पुलिस को सूचित किया। महिला मानसिक तौर पर परेशान थी, जो 25 अप्रैल से गायब थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

भुक्की सहित महिला काबू
बठिंडा। कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड में एक महिला को भुक्की सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात किलो भुक्की बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड पर एक महिला भुक्की तस्करी के लिए जा रही है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को काबू कर उसके पास से सात किलो भुक्की बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बीस हजार रिश्र्वत लेता एएसआई गिरफ्तार
बठिंडा। पुलिस ने जमीनी विवाद का हल करवाने के लिए 20,000 रिश्वत लेते एएसआई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई के लिए एसएसपी डा. सुखचैंन सिंह के आदेशों एएसपी विक्रमजीत सिंह भट्टी ने की।थाना कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी विक्रमजीत सिंह भट्टी ने बताया कि धोबीयाना बस्ती निवासी भोला सिंह ने शामलात प्लाट खरीदा था। इस प्लाट को उसने एक व्यक्ति  को बेच दिया। वही भोला सिंह पत्नी ने भी एक शपथ पत्र लेकर प्लाट को किसी अन्य व्यक्ति  को बेच दिया। इस प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामले की जांच थाना कैंट में तैनात एएसआई गुरजीत सिंह कर रहा था। विवाद का हल निकालनवे के लिए एएसआई गुरजीत सिंह ने भोला सिंह से बीस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बुधवार शाम को बीवी वाला चौक में पैसा देना तय हुआ था। इस मामले की शिकायत में भोला सिंह ने एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल से की। उन्होंने तुरंत एएसपी को तुरंत मौके  पर जाकर जांच करने के लिए कहा। जैसे भोला सिंह ने बीस हजार रुपए एएसआई गुरजंट सिंह को दिए। दूर ख़डे एएसपी विक्रमजीत सिंह उसे धर दबोचा। उसे तुरंत थाना कैंट में लाया गया। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के  तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अजीत सिंह का स्माल ट्रेडर्ज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद
बठिंडा। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल(जैन) जिला बठिंडा के प्रधान व मेंबर वर्किंग कमेटी पंजाब बलविंदर सिंह बाहिया व हंसराज मिट्ठच् चेयरमैन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न वर्गों के व्यापारियों ने भाग लिया व जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में अजीत सिंह को स्माल ट्रेडर्ज बोर्ड पंजाब का चेयरमैन बनाने पर प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पंजाब व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का धन्यवाद किया। इस मौके पर मंडल की ओर से लडडू भी बांटे गए। अंत में पंजाब के प्रधान अमृत लाल जैन का धन्यवाद किया जिन्होंने बलविंदर सिंह बाहिया को पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल का वर्किंग कमेटी मेंबर नियुक्त किया। इस मौके पर जगमोहन सिंह मक्कड़, रमेश गर्ग, मनमोहन सिंह कुक्कू, टेक सिंह खालसा, टहल सिंह बुट्टर, विजय कांसल, राकेश कुमार भोला, रछपाल जौड़ा, हरजिंदर सिंह काला आदि उपस्थित थे।

परमात्मा ने चाहा तो युवाओं को कर दुंगा नशा मुक्त- शंटी
बठिंडा। अगर परमात्मा की दया दृष्टि व लोगों को सहयोग रहा तो नशे की दलदल में फंसी युवा पीढ़ी को नशा मुक्त कर दुंगा। ये बात बॉडी बिल्डिंग कोच व डाइट एंड फिटनेस कसंलटेंट निंदर सिंह उर्फ शंटी ने कहीं। दैनिक टरूथ-वे से विशेष् बातचीत में शंटी ने कहा कि मालवा खास कर पंजाब की युवा नशों की ओर अग्रसर हो रही है। युवा पीढ़ी को नशों से दूर करने का एक मात्र तरीका खेलें व बॉडी बिल्डिंग है। नेशनल स्कूल आफ बॉडी बिल्डिंग कोर्स कर चुके शंटी ने बठिंडा की एक प्रसिद्ध जिम में कोचिंग दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अजीत रोड़ गली नंबर 13 में बॉडी बिल्डिंग की चाहत रखने वालों के लिए फूड सप्लीमेंट स्टोर खोला है। शंटी कहते हैं कि एक परफेक्‍ट बॉडी बिल्डिर के लिए सही कोचिंग व सही आहार की जरूरत होती है। इन दोनों के बिना बॉडी बिल्डिंग करने का कोई फायदा नहीं। इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग जज डा. रणधीर हस्ती से ट्रेनिंग ले चुके शंटी ने बताया कि उसकी बठिंडा में ही एक आधुनिक जिम खोलने की तमन्ना है। परमात्मा की दया दृष्टि रही तो यह तमन्ना जरूर पूर्ण होगी। वह अपनी जिम में युवाओं को कम से कम फीस में अच्छी व बेहतर कोचिंग देने के लिए वचनबद्ध हैं। शंटी ने बताया कि उनकी ओर से खोले गए विदेशी सप्लीमेंट की सेल प्रमाणित हैं न्यू लाइफ कंपनी की ओर से खोले गए फूड सप्लीमेंट स्टोर में उपलध बॉडी बिल्डिंग आहार न्यू लाइफ कंपनी से प्रमाणित हैं। जो अन्य जगहों से कम रेटों में उपलध करवाए जा रहे हैं। वह समय-समय पर बॉडी बिल्‍डीगं की चाहत रखने वालों को कोचिंग भी देते हैं।

Wednesday, April 27, 2011

27-04-2011 News Bathinda

बस की चपेट में आने से व्‍यक्ति की मौत
बठिंडाः तलवंडी साबो के बस स्टैंड पर एक बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति का पैर कुचला गया। अस्पताल में पहुंचने पर व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सहारा जनसेवा को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सहारा जनसेवा को सूचना मिली तलवंडी साबो बस स्टैंड पर एक व्यक्ति बस की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। संस्था के वर्कर मोके पर पहुंचे, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक कुष्ट रोगी आश्रम में रहता था।

हादसे में तीन घायल, गर्मी से एक बेहोश
बठिंडाः विभिन्ना सडक़ हादसों में तीन लोग घायल हो गए जब कि गर्मी से एक व्यक्ति बेहोश हो गया। सभी को सहारा जनसेवा ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी के अनुसार बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कालेज के पास एक मोटरसाइकल पर आ रहे दंपति घायल हो गए। दोनों को सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे संस्था के वर्करों ने उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों की पहचान गुरचरण सिंह व परमजीत कौर के तौर पर हुई। इसके अलावा गोल डिगी के पास दो मोटरसाइकलों की टक्कर में घायल हुए एक मोटरसाइकल सवार को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं संस्था ने जनता नगर गली नंबर २ में गर्मी के कारण बेहोश हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दुकान दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, चार नामजद
बठिंडाः थर्मल पुलिस ने दुकान दिलाने के नाम एक व्यति से धोखाधड़ी करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार थर्मल पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गोबिंद राम निवासी नई बस्ती ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी कर सड़क की जगह वाली दुकान की रजिस्ट्ररी करवा दी। जब वह दुकान पर चक्कर लगाने गया तो आरोपी उससे उलझ गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, राजा सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ईसाई समाज द्वारा किया जा रहा झूठा प्रचार बर्दाश्त नहीं होगा-विहिप
बठिंडाः विश्र्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इसाई समाज पर लोगों को दहशत में लाने का आरोप लगाते हुए कहा कि  इसाई समाज 21 मई 2011 को दुनिया खत्म होने का झूठा प्रचार कर रही है। लोगों के दिलों में दुनिया खत्म होने का डर बना कर अपने भगवान से मांफी मांगकर दुनिया को बचाने की बात करने वाले इसाई नेता लोगों को अपने धर्म के साथ जोड़ना चाहते हैं। जिसे बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। विहिप के नेता हरप्रीत सिंह, सुखपाल सिंह सरां, कैलाश गर्ग, गणेश दास शर्मा, अश्वनी शर्मा, रामजी दास शर्मा, सदीप अग्रवाल, महावीर संकीर्तन मंडल के प्रधान सुरिंदर वैद, राम सेवा समिति, राजिंदर बाबा,अग्रवाल सभा से सोहन लाल गोयल, योग सेवा समिति के राधे श्याम बंसल, रीटा गुप्ता, सर्वजीत कौर ने सांझे प्रेस बयान में कहा कि भारत के लोगों को इसाई समाज के नेता झूठा प्रचार कर गुमराह कर रहे है। पूरे देश के  लोग अब जागरूक हो गए और वह झूठ बोलने वाले लोगों का साथ छोड़ रहे है। उन्‍हें इस तरह की बयानबाजी करने से गुरेज करना चाहिए।
 
मई के पहले सप्ताह आग उगलेंगे सूर्य देवता
पिछले सप्ताह ठंडक का अहसास कर चुके  बठिंडा के लोगों को जल्द ही लू के थपेडे़  झेलने होंगे। मौसम विभाग का दावा है कि मई के पहले सप्ताह में ही शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। गर्म हवाएं और आसमान से बरसती आग लोगों को गर्मियों का वास्तविक अहसास करवाएंगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बठिंडा के डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा और दिन भी खुष्‍क ही रहेगा। इस बीच बारिश की संभावना भी बेहद कम है। ऐसे में लोगों को गर्मियों से निपटने के लिए अभी से ही तैयारी कर लेनी चाहिए। तापमान में लगातार होती बढ़ोतरी का असर मानसून पर भी पड़ने की संभावना है। मौसम विशेष्‍ज्ञों के मुताबिक लगातार गर्मी बढ़ने से कम दबाव वाला क्षेत्र तैयार होता है, जिससे मानसून की चाल प्रभावित होगी। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून अपने निर्धारित समय से कुछ पहले भी दस्तक दे सकता है। हालांकि सिर्फ कम दबाव वाला श्रेत्र ही मानसून की चाल को प्रभावित करने के लिए काफी नहीं, लेकिन मौजूदा समीकरण इसकी प्रबल संभावना बताते हैं। पिछले चार-पांच दिनों से बढ़ी गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया है। इस बार मार्च और अप्रैल में मौसम ठंडा रहा। लेकिन अब तेजी से बदलाव हुआ है। लोग गर्मी से बचने के लिए कम से कम धूप में निकल रहे हैं। अभी तापमान 40 डिग्री के आसपास है। आने वाले दिनों में जब यह 45 डिग्री के आसपास होगा, तब लोगों का क्‍या हाल होगा, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
अंबुजा सीमेंट की वार्षिक मीट का आयोजन
समारोह में अच्छी कारगुजारी वाले रिटेलर हुए सम्मानित
बठिंडाः अंबुजा सीमेंट की ओर से स्थानीय बाहिया फोर्ट होटल में वार्षिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिले भरके सीमेंट के रिटेलरों ने भाग लिया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया। यह जानकारी देते हुए विशाल गर्ग ने बताया कि इस मौके पर कंपनी के उन रिटेलरों को सम्मानित किया गया है जिनकी कारगुजारी अच्छी रही है। इस मौके पर कंपनी के जोनल हैड राजेश झा, अमरजीत सिंह, नीरज चौधरी आदि उपस्थित हुए। विशाल गर्ग ने बताया कि अंबुजा सीमेंट की ओर से हर साल यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Tuesday, April 26, 2011

26-04-2011 News Bathinda

कार की टक्कर से मोटरसाइकल सवार की मौत
बठिंडा। गोनियाना मंडी के गांव जीदा के पास एक कार की टक्कर से मोटरसाइकल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। थाना नहियांवाला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी कार चालक बीएंडआर विभाग में जेई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गोनियाना मंडी के गांव घनिया निवासी जसविंदर सिंह आयु 40 अपने ससुराल भोखड़ा से मोटरसाइकल पर सवार होकर वापिस अपने गांव घनिया आ रहा था। गांव जीदा के पास एक कार ने उसके मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। हादसे में जसविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गोनियाना वेलफेयर सोसाइटी के वर्कर बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद आरोपी कार चालक सुखबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे थाना नहियावांला के एसआई फौजा सिंह ने बताया कि कार के दस्तावेजों से पता चला है कि आरोपी सुखबीर सिंह बीएंडआर विभाग में जेई के पद पर कार्यरत है।

नहीं लगेंगे गर्मी में बिजली कट-सुखबीर बादल
बठिंडा। इस बार गर्मी में बिजली कट नहीं लगेंगे। यह बात आज दोपहर यहां सर्कट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुये पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कही। उन्होंने कहाकि बिजली की इस बार कोई कमी नहीं रहेगी। चाइना में वहां पराली से बिजली प्राप्त करने बारे  प्रोजेटों का दौरा करने बारे उन्होंने कहाकि पराली को आग लगाने से प्रदूष्ण फैलता है वहीं धरती के शक्तिदायक तत्व नष्ट हो जाते हैं। परन्तु पराली से बिजली उत्पन्ना करने से किसानों को पैसा मिलेगा , बिजली उत्पादन होगा व प्रदूषण से राहत मिलेगी।  कांग्रेसी नेता सुरेश कलमाडी की गिरफ्तारी बारे सुखबीर बादल ने कहाकि पिछले दो वर्षें से कांग्रेस नेताओं ने  घोटालों के सिवाय कुछ नहीं किया। प्रशासनिक सुधर लागू करने बोरे उन्होंने कहाकि जून तक सारा काम विधिवत तरीके से लागू कर दिया जायेगा। आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में पंजाबियों सहित अन्य भारतियों पर हो रहे अत्याचारों व उनकी आजादी पर हमले बारे उपमुख्यमंत्री ने कहाकि वह इस बारे कई बार केन्द्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं परन्तु केन्द्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।  अब तो उनका पत्र लिखने को भी दिल नहीं करता। पंजाब पर चढ़े कर्ज बारे उन्होंने कहाकि कांग्रेसी नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पंजाब पर जो कर्ज है वह पुराना है। अगर गेहूं खरीदनें के लिये कोई कर्ज लिया गया है तो उसके बदले माल जमा है । उसे कर्ज नहीं कहा जा सकता। इस अवसर पर उनके साथ अकालीदल के बठिंडा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सरूप सिंगला , जिलाधीश डा. एस करूणा राजू , पुलिस अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
कांग्रेसियों की दाल गलने वाली नहीं,चुनावी दंगल से रहे दूर-सिंगला
सिंगला ने किया लाईनोंपार इलाके में शिअद कार्यालय का शुभारंभ
बठिंडा। शिरोमणि अकाली दल की ओर से लाईनपार इलाके में लोगों की समस्याओं का फौरी समाधान के लिए कैनाल कालोनी सर्कल का एक कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शिअद के नेशनल वाईस प्रेसीडेंट व विधानसभा हलका बठिंडा के इंचार्ज सरूपचंद सिंगला खास तौर पर उपस्थित हुए। सिंगला ने कार्यालय का शुभारंभ करते कहा कि इससे इलाके की समस्याओं के समाधान करने में सुगमता आऐगी। लोगों की बात आसानी से अधिकारियों तक पहुंचाई जाऐगी। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस को ललकारते कहा कि अब कांग्रेस पार्टी से लोग विमुख हो गए हैं। उसने इलाके के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि
कांग्रेसियों को समझ जाना चाहिए कि अब उनकी दाल गलने वाली नहीं। इसलिए वो चुनावी दंगल में उतर ने की गलती न करे। श्री सिंगला ने कहा कि शिअद के उत कार्यलय में कोई भी इलाका निवासी अपनी समस्या को लेकर आ सकता है। उसकी समस्या का समाधान कराने में मदद की जाऐगी। उन्होंने कहा कि हर वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक वह खुद कार्यलय में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का सुनेगें। इस दौरान सप्ताह तक के आए कार्यों, शिकायतों व उनके समाधान का मूल्यांकन किया जाऐगा। उत समागम में पार्ष्द खेम सिंह माकड़, मख्खन सिंह, निर्मल सिंह संधू, बंत सिंह सिद्धु, जगतार सिंह, दर्शन कौर फुल्लोमिट्ठी, चमकौर सिंह मान, विधी सिंह यूके, दर्शन दर्शी, एडवोकेट अभय खनगवाल, अश्वनी बंटी, हरविंदर खालसा, हरजिंदर सिंह प्रधान, राजिंदर गुड्डू, गुरप्रीत सिंह बेदी, गुरचरण सैकटरी, गुरदेव सिंह कोटफत्ता, डॉ.ओम प्रकाश शर्मा, किश्न कुमार बिल्ली आदि उपस्थित थे।

कैंप में 165 मरीजों की जांच
बठिंडा। एकनूर वैलफेयर सोसाईटी बठिंडा द्वारा जो ''डॉटरी सेवा मुहिम'' शुरू की गई है इस मुहिम के तहत अन्नापूर्णा मंदिर अमरीक सिंह रोड पर एक विशाल मेडीकल कैंप होम्योपैथिक का लगाया गया। कैंप का उद्घाटन रणवीर सिंह एसएचओ थाना कोतवाली बठिंडा ने किया और कहा कि इस तरह के मेडीकल कैंपों से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है। उन्होंने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की तथा अपनी तरफ से हर प्रकार का सहयोग देने का ऐलान किया। इस मौके पर डॉ.वीवी मित्‍तल (डीएसएमएस) भुच्चो मंडी, डॉ.विनय मित्‍तल (वीएचएमएस), श्रीमति सोमा मित्‍तल द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गईं तथा कैंप में जोड़ों के दर्द, यूरिक ऐसिड, कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द आदि बीमारियों का ईलाज करके मुफ्त दवाईयां दी गईं। इस कैंप में 165 मरीजों का ईलाज किया गया। इस मौके पर डॉ.कशिश गुप्ता, परमजीत कौर सिद्धू, कुलवंत कौर, छिंदर कौर, पृथ्वी चंद, मुकंद सिंह, इंद्रजीत गिल, डॉ.हरमिंदर सिंह, डॉ.पवन कुमार पठानियां आदि ने कैंप दौरान अपनी सेवाएं प्रदान कीं तथा कैंप को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।

Friday, April 22, 2011

22-04-2011 News Bathinda

कचहरी के पास दिन दिहाड़े चली गोलियां-तेजधार हथियार, दो घायल
बठिंडा (हर्ष)। जिला कचहरियों में पुलिस की नाक तले आज दिन दिहाड़े कुछ युवकों के ने अपने विरोधी ग्रुप पर आग्रेय हथियारों व तेजधार हथियारों से हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया। घायल युवकों को सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। घायल युवकों में विकास व रोहित शामिल हैं।  घायल युवकों के साथी तेजिन्द्र प्रिंस ने बताया कि कुछ लोगों के साथ उसकी व उसके साथियों की पुरानी रंजिश चल रही है। वह लड़ाई के एक मामले में लगभग डेढ साल से हवालाती चल रहा है। इस दौरान उस पर जेल में उसके विरोधियों ने हमला कर दिया था। वह कल ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। कल भी उसके विरोधियों ने उसका पीछा किया परन्तु वह किसी तरह बच निकला। आज जब वह कचहरी से पेशी भुगत कर अपने साथियों के साथ बाहर आ रहा था तो कचहरी के गेट के पास ही उसके विरोधियों ने उस पर व उसके साथियों पर रिवाल्वर जैसे हथियार से गोलियां चलाईं व तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। इससे उसके दो साथी विकास व रोहित घायल हो गये परन्तु वह तथा उसके साथियों ने भाग कर जान बचाई। उसने यह भी बताया कि विकास के  चेहरे व वाजू पर काफी  छरर्व् लगे हैं। जबकि रोहित पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है।  तेजिन्द्र व उसके एक अन्य साथी हरप्रीत रिंकू ने बताया कि कचहरी में पुलिस की मोजूदगी में युवकों ने उन पर हमला किया व गोलियां चलाईं व स्कारपियो में बैठ कर फरार हो गये परन्तु पुलिस यह सब कुछ होते देखती रही व आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई।आरोपी पुलिस की नाक तले फरार हो गये। थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ससुरालियों  से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या
बठिंडा। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग एक विवाहिता ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के सास-ससुर सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सिविल लाइन पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में गुरदेव सिंह निवासी मुक्तसर ने बताया कि उसकी लड़की वीरपाल कौर की शादी भोला राम के लडक़े राज कुमार के साथ हुई थी। उसका ससुराल परिवार वीरपाल कौर को असर तंग परेशान करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर वीरपाल कौर ने बठिंडा की झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस पर आरोपियों छिंदरपाल कौर, भोला राम, अशोक कुमार,गोगी के खिलाफ धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ससुरालियों की पीटाई से हुया गर्भपात
बठिंडा ( जिंदल)। बीती सांय यहां धोबियाना बस्ती में गुरमीत कौर नामक नवविवाहिता को उसके ससुरालियों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। युवती जो कि गर्भवती थी का रक्त स्त्राव भी धक्का मुक्की में हो गया जिस कारण उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया व वहां उसका गर्भपात किया गया। युवती गुरमीत कौर की माता रानी कौर का कहना है कि उसकी बेटी की शादी लगभग 6 माह पहले अलवर में हुई थी। शादी के एक माह बाद ही उसकी बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिये तंग करने लगे। इस कारण दोनों पक्षों में पंचायतें भी हुईं जिस कारण उसकी बेटी अपने ससुराल चली गई। वहां उसके ससुराल वालों ने फिर उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया व कार लाने की मांग की। उनकी बेटी ने इसमें असमर्थता जताई तो उससे मार पीट की गई। उन्हें जब इस बारे सूचना मिली तो वह अपनी बेटी को बठिंडा ले आये ताकि बात ठंडी हो जाये । परन्तु कल सांय उसकी बेटी के ससुराल वाले बठिंडा आये व उनकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।उसने जब गुरमीत कौर के ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी बेटी व उसे धक्का दे कर गिरा दिया। इस धक्के से उसकी बेटी जोकि गर्भवती थी के रक्त स्त्राव होने लगा।  रक्त स्त्राव अधिक होने से आज सुबह लगभग तीन बजे उन्होंने अपनी बेटी को सिविल अस्पताल के जच्चा -बच्चा वार्ड में भर्ती करवाया यहां महिला डाटर मोनिका गुप्ता से उसका गर्भपात करवाया ताकि कोई और नुसान न हो। रानी कौर अकालीदल की वार्ड नंबर 11 की प्रधान हैं । अकालीदल के नगर निगम के दो पार्ष्दों मनजीत सिंह व राजू सरा ने आरोपियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की मांग की है।

Thursday, April 21, 2011

21-04-2011 News Bathinda

गुलेल से किया जाता है बेजुबान परिंदों का शिकार
तार पर लटके रहे जख्मी कबूतरों को सहारा ने करवाया आजाद
बठिंडा। रेलवे स्टेशन के आस-पास तारों पर बैठे कबूतरों को गुलेल की मदद से निशाना बनाया जा रहा है। कबूतरों को जख्मी कर झुगी-झोपड़ियों में रहने वाले  बेदर्दी लोग पका कर खा जाते हैं। वीरवार को फिर से निवाला बनने वाले दो कबूतरों को सहारा जनसेवा ने जख्मी हालत में तार से उताकर उपचार के बाद आजाद कर दिया। सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि झुगी-झोपड़ियों में रहने वाले कुछ लोग गुलेल की मदद से बिजली की तारों पर बैठे कबूतरों को जख्मी कर देते हैं। इन कबूतरों को जख्मी करने के बाद डोर बांधकर तार से लटका दिया जाता है ताकि अन्य कबूतरों का जमावड़ा वहां लग सके। जैसे ही अन्य कबूतर वहां जमा होते हैं, उन्हें पहले से ही निशाना साधे बैठे पक्षियों के दुश्मन गुलेल से जख्मी कर देते हैं। इस तरह दर्जनों कबूतरों का शिकार कर पेट की आग बुझाई जाती है। गोयल ने कहा कि इस तरह के लोगों को कई बार पकड़ कर छित्‍तर परेड भी की जाती है लेकिन ये लोग  अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। संस्था की टीम पक्षियों के दुश्मनों पर लगातार नजर रखे हुए।

शहर में सफाई के लिये मेयर ने की व्यापारियों से बैठक
बठिंडा । शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिये व पालीथीन के लिफाफों से राहत पाने के लिये नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहमन ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से बैठक की। बैठक में निगम के पार्ष्द व हाउस टैस सब कमेटी के सदस्य कृष्ण कुमार गर्ग , निगम पार्ष्द राजिन्द्र मित्‍तल , निगम आयुक्त उमा शंकर , सहायक आयुक्त कमल कांत गोयल ने भाग लिया।  मेयर साहिब ने कहाकि जिस प्रकार पंजाब सरकार बठिंडा को नमूने का शहर बनाना चाहती है उसके लिये सभी व्यापारी भाईयों व जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहाकि दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कूड़ादान रखें। पालीथीन लिफाफों से होने वाले नुसान को देखते हुये पंजाब सरकार ने सिर्फ 30 माइक्रोन के प्लास्टिक के लिफाफे बनाने की इज़ाजत दी है। परन्तु इससे भी समस्या का पूरी तरह हल नहीं होगा। इसलिये जनता इसे पूर्ण तौर पर बंद करने में सहयोग दे। बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के सदस्यों ने मेयर साहिब की बात का हाथ खड़े कर समर्थन किया। व्यापारी नेताओं ने यह भी आश्र्वासन दिलवाया कि वह अपनी दुकानों के समाने कूड़ा दान रखेंगे व कूड़ा उनमें ही डाला जायेगा। कूड़ा दानों की खरद के लिये दुकानदारों की कमेटी गठित की जायेगी।

मांगों को पूरा न किया तो यूनियन संघर्ष् करेगी तेज
बठिंडा । बुधवार को हिंदुस्तान ईन्सैटीसाईडस लिमिटेड कंपनी के सामने हिंदुस्तान र्इन्सैटीसाईडस वर्कर यूनियन की गेट मीटिंग यूनियन के चीफ पैर्टन इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में सीआईटीयू की तरफ से दूसरी यूनियनों पीसीएमएसआरयू के प्रधान राकेश अरोड़ा, सचिव चंद्रमोहन ग्रासिम सीमेंट कांट्रैटर यूनियन के सह सचिव लखविंदर सिंह, जंगलात फील्ड वर्कर यूनियन के प्रधान अमृतपाल व जीएमटीपी कांट्रेटर यूनियन के प्रधान अश्र्वनी आदि ने एचआईडयूयू को अपना समर्थन देने के लिए उपस्थित हुए। इंद्रजीत सिंह ने मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि एचआईडयूयूके साथ सौतेला व्यवहार अब सहन नहीं किया जाएगा। अगर मैनेजमेंट ने उनकी यूनियन की जायज मांगे जल्द नहीं मानी तो जल्द ही मैनेजमेंट के खिलाफ एचआईडयूयू के वर्करों की ओर से संघर्ष् शुरू किया जाएगा। यूनियन के सचिव सतपाल भारती ने मैनेजमेंट को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी गलत हरकतों से बाज आए नहीं तो संघर्ष् तेज किया जाएगा। एचआईडयूयू के प्रधान जयभगवान व महा सचिव सत्यवान मलिक ने मीटिंग में शामिल वर्करों के साथ हाथ उठाकर अपनी सहमती की मोहर लगाई।
35 किलो भुक्की पकड़ी, तस्कर मोटरसाइकल छोड़कर भागा
बठिंडा। रामपुरा सदर पुलिस ने भुक्की तस्करी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान आरोपी भुक्की व मोटरसाइकल छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गांव बल्लो के पास आरोपी अवतार सिंह भुक्की की तस्करी के लिए जा रहा है। आरोपी पुलिस को देखते ही मोटरसाइकल छोड़कर भाग गया। पुलिस ने 35 किलो भुक्की व मोटरसाइकल को कब्‍जे में ले लिया है।

घर में घुसकर महिला से मारपीट
बठिंडाः जिले के गांव लहराखाना में एक घर में घुसकर महिला से व्यति ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 452,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नथाना पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कमलजीत कौर निवासी लहरा खाना ने बताया कि उसने अपने ससुर, सास व पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसी रंजिश के चलते आरोपी बलविंदर सिंह ने उसके घर में घुसकर उसकी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दज कर लिया है।
दैनिक जागरण के  श्रीधर राजू  को  संस्थाओं ने दी विदायगी पार्टी
बठिंडा। दैनिक जागरण बठिंडा कार्यालय के इंचार्ज श्रीधर राजू को तबादला लुधियाना में होने पर उनके सम्मान के रूप में समाज सेवी संगठनों की ओर से विदायगी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की समाज सेवी व धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने फूलों के हार पहनाकर श्रीधर राजू को विदायगी दी। संस्थानों के प्रतिनिधियों ने श्री राजू की ओर से समाचार पत्र के जरिए बठिंडा को संवारने के जो प्रयास किए, उनकी भरपूर सराहना की। वहीं समाजिक बुराईयों के खिलाफ भी श्री राजू की ओर से उठाए गए कदम प्रशंसनीय हैं। इस मौके पर समाज सेवी अशोक धुन्नीके, प्रो. एनके गोसाई ,मेयर बलजीत सिंह बीड़ बहिमन, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक भारती, योग माहिर राधे श्याम बांसल,बठिंडा विकास में राकेश नरूला, ताजे बठिंडा के संपादक यशपाल वर्मा,  ट्ररूथ-वे ग्रुप के संपादक शाम कुमार शर्मा, श्यामप्रचार मंडल के कमल गर्ग, आइसी स्पाइसी से रमेश सरदाना, निरंकारी भवन से एसपी दुगल, नौजवान सोसाइटी से सोनू माहेश्र्वरी, सहारा जनसेवा के प्रधान विजय गोयल, समाज सेवी बीरबल बांसल, गढ़वाल भ्रातृ मंडल से सुरेश धमांदा, एमसी शांति जिंदल, रमनीक वालिया आदि ने श्रीधर राजू को विदाई दी।